वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महाकाल भक्तों के लिए बड़ी सुविधा: संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

डिजिटल डेस्क, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए अब बाबा महाकाल की संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।

दोपहर 12 बजे से संध्या आरती, शाम 4 बजे से शयन आरती की स्लॉट बुकिंग शुरू; प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क
विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

नई व्यवस्था के तहत देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे ही आरती में शामिल होने के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही अग्रिम बुकिंग करना अनिवार्य होगा।

मंदिर समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि शयन आरती के लिए बुकिंग शाम 4 बजे से खोली जाएगी। दोनों आरतियों में शामिल होने हेतु प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

समिति का कहना है कि इस ऑनलाइन प्रणाली से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।

बुकिंग के लिए श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/
पर जाकर स्लॉट आरक्षित कर सकते हैं।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें