वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

एआई इम्पैक्ट समिट–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निवेशकों से सीधा संवाद !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

Digital Desk | नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट–2026 के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-विदेश से आए निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डेटा सेंटर, स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को तकनीक और नवाचार का उभरता हुआ केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने निवेशकों को उद्योग अनुकूल नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं, सिंगल विंडो सिस्टम और बेहतर बुनियादी ढांचे की जानकारी देते हुए राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

वन-टू-वन बैठकों में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आईटी पार्क, एआई आधारित समाधान, स्किल डेवलपमेंट और रिसर्च सेंटर स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि निवेश प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

उन्होंने कहा कि एआई (AI) और डिजिटल तकनीक भविष्य की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं और मध्यप्रदेश युवाओं को नए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें