वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आधुनिक खेती की ओर बढ़े कदम, कृषि रथ ने मड़िया जामन और हैदरगढ़ में किया जागरूक !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

डिजिटल डेस्क, विदिशा। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से ग्यारसपुर विकासखंड के ग्राम मड़िया जामन एवं हैदरगढ़ में कृषि रथ का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

कृषि विभाग मध्य प्रदेश के अधिकारियों द्वारा किसानों को रबी एवं खरीफ फसलों के उन्नत बीज चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा उत्पादन बढ़ाने के नवीन तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कृषि रथ के माध्यम से किसानों को ऑडियो-वीडियो सामग्री दिखाकर आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और नवाचारों के बारे में भी जागरूक किया गया। किसानों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनके समाधान बताए गए।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई तकनीकों की जानकारी मिल रही है, जिससे आय बढ़ाने की दिशा में प्रेरणा मिल रही है। विभाग ने बताया कि विकासखंड के अन्य ग्रामों में भी कृषि रथ का भ्रमण लगातार जारी रहेगा।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें