वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विदिशा की बेटी पूजा श्रीवास्तव ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

विदिशा | मध्य प्रदेश सीनियर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन सीहोर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विदिशा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं जन अभियान परिषद विभाग (योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) की जिला संयोजक पूजा श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग के 76 से 84 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

पूजा श्रीवास्तव ने अपने दमदार प्रदर्शन और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर यह उपलब्धि अर्जित करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया। इस सफलता के साथ ही उनका चयन आगामी राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जो अगले माह कर्नाटक में आयोजित की जाएगी।

उनकी इस उपलब्धि में विदिशा पावरलिफ्टिंग संगठन के सरोज तिवारी का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही प्रशिक्षक अमन लोधी एवं इलू चौधरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके प्रशिक्षण एवं सहयोग से पूजा ने यह मुकाम हासिल किया।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

पूजा श्रीवास्तव की सफलता पर जिले के खेल प्रेमियों, अधिकारियों एवं साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें