वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जिला चिकित्सालय विदिशा में ‘आंचल कक्ष’ स्थापित, माताओं को मिलेगा सुरक्षित व गोपनीय वातावरण !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

विदिशा | महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर जिला चिकित्सालय विदिशा में ‘आंचल कक्ष’ की स्थापना की गई है। यह व्यवस्था कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार की गई है, जिसका उद्देश्य अस्पताल में आने वाली माताओं को शिशुओं को स्तनपान कराने हेतु सुरक्षित, स्वच्छ और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

इस कक्ष में माताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी असहजता के अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकें और उनकी देखभाल कर सकें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा ने बताया कि ‘आंचल कक्ष’ की स्थापना से महिलाओं को सम्मानजनक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर उपयुक्त व्यवस्था के अभाव में महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस विशेष कक्ष से उन्हें सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त होगा।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे उन्हें आवश्यक पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। साथ ही यह व्यवस्था मातृ स्वास्थ्य के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण, शिशु पोषण और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे जिले में मातृ-शिशु कल्याण सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें