वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

करारिया लश्करपुर में ‘जल अर्पण दिवस’ हर्षोल्लास से मनाया, हर घर जल योजना की मिली सौगात !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
विदिशा। जिले के ग्राम करारिया लश्करपुर में जल जीवन मिशन की सफलता के उपलक्ष्य में ‘जल अर्पण दिवस’ उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री टंडन द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पानी प्रकृति का अमूल्य संसाधन है, जिसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री ने जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम करारिया लश्करपुर अब ‘हर घर जल’ प्रमाणित हो चुका है। गांव के प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिली है।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। इससे महिलाओं एवं बच्चों को दूरस्थ जल स्रोतों से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिली है तथा समय की बचत भी हो रही है।

ग्रामीणों ने भी ‘जल अर्पण दिवस’ को उत्सव के रूप में मनाते हुए सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा जल के सदुपयोग का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें