वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CG News: 8.44 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी पंडरिया क्षेत्र की तस्वीर, दो प्रमुख सड़कों का बदलेगा स्वरुप !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

पंडरिया/कवर्धा। ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रैतापारा और कुम्ही में 8 करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में विशेष रूप से बारहमासी सड़क संपर्क को प्राथमिकता दी गई है, जिससे दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

कार्यक्रम के केंद्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत दो प्रमुख सड़क निर्माण परियोजनाएं रहीं। पहली परियोजना के तहत 5 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपए की लागत से मेनरोड से रैतापारा तक 7.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरी परियोजना में 3 करोड़ 13 लाख 77 हजार रुपए की लागत से रेहुंटा से कुम्ही तक 4.86 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

इन दोनों सड़कों के निर्माण से पुतकी कला, पलानसरी, रैतापारा, कुम्ही, धोबघट्टी और रेहुंटा सहित आसपास के अनेक गांवों को पक्की एवं सर्व मौसमीय सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक कच्चे मार्गों के कारण बरसात में इन गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

सड़क निर्माण से किसानों को अपनी कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी। स्कूली बच्चों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाना भी आसान हो सकेगा। इस पहल को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विकास की दिशा में ठोस कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक अधोसंरचना को भी सुदृढ़ किया गया। ग्राम कुम्ही में 11 लाख 69 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन आंगनबाड़ी भवन तथा 10 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। आंगनबाड़ी भवन से गर्भवती महिलाओं, शिशुओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा बेहतर ढंग से मिल सकेगी। सामुदायिक भवन ग्राम स्तरीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसरों का विस्तार होता है। जब गांव बेहतर सड़कों से जुड़ते हैं तभी विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से पंडरिया एवं पांडातराई क्षेत्र में ग्रामीण सशक्तिकरण को बल मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी, स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट एवं राजेश्वरी धृतलहरे, जनपद सदस्य सुमन चंद्रवंशी, रानी चंद्रवंशी, रविशंकर चंद्रवंशी, पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीपपुरी गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़क मांग पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आवागमन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें