वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चेहरों पर खुशी, दिल में आस्था… तीर्थ दर्शन योजना से अयोध्या रवाना हुए बुजुर्ग !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

डिजिटल डेस्क, विदिशा। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और आस्था की चमक ला रही है। इसका जीवंत द्रश्य उस समय देखने को मिला जब विदिशा रेलवे स्टेशन से 700 से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्री प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

रवाना होने से पूर्व स्टेशन परिसर में तीर्थ यात्रियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। यात्रियों के पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, पेयजल एवं सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान विदिशा के किला अंदर निवासी 73 वर्षीय मुंशीलाल रैकवार एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी रैकवार ने तीर्थ यात्रा पर जाने की प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के माध्यम से उन्हें अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जो उनके जीवन का अत्यंत सौभाग्य और पुण्य का क्षण है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुव्यवस्थित प्रबंधों की सराहना करते हुए इसे बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील पहल बताया।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

अन्य यात्रियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आर्थिक कारणों से वे कभी तीर्थ यात्रा नहीं कर पाए थे, लेकिन इस योजना ने उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार बुजुर्ग नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान कर रही है। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष प्रदान करना है।

जिला प्रशासन ने बताया कि आगे भी चरणबद्ध रूप से जिले के अन्य पात्र हितग्राहियों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा सकें।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें