वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फायर सेफ्टी कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्यों तथा मानव संसाधन से जुड़ी प्रगति का विस्तृत आकलन किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में फायर सेफ्टी से संबंधित लंबित मरम्मत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज में प्रस्तावित नवीन कार्यों की स्वीकृति हेतु आवश्यक औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए 16 जिला चिकित्सालयों एवं क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉकों के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव प्राथमिकता से तैयार कर कैबिनेट अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा।

समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी कॉलेजों में फर्नीचर, चिकित्सा उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता समयसीमा में सुनिश्चित की जाए, ताकि संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त श्री धनराजु एस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें