वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विश्व एनीमिया दिवस पर कन्या महाविद्यालय में संगोष्ठी, 100 से अधिक छात्राओं का किया हीमोग्लोबिन परीक्षण !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

विदिशा। विश्व एनीमिया दिवस के अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटीग्रेटेड एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक वेलफेयर सोसाइटी तथा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं एवं स्टाफ में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम के उपायों पर चर्चा करना रहा।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

संगोष्ठी में विदिशा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रमुख वक्ताओं में आईएमए के राज्य स्तरीय अध्यक्ष डॉ. एम.के. जैन, जिला आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर किरार, डॉ. सुरेंद्र सोनकर तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सचिन गर्ग शामिल रहे। विशेषज्ञों ने एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों का रक्त परीक्षण कर हीमोग्लोबिन जांच की गई। परीक्षण के माध्यम से छात्राओं को अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने का अवसर मिला तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नीता पांडेय, डॉ. एन.पी. अरोरा एवं प्रोफेसर नीता दीक्षित की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी।

डॉ. एम.के. जैन ने तिरंगे के तीन रंगों—हरा, सफेद और नारंगी—से आहार शैली को जोड़ते हुए हरी सब्जियां, दुग्ध उत्पाद और मौसमी फल-सब्जियों के संतुलित सेवन पर जोर दिया। साथ ही आयरन के बेहतर अवशोषण हेतु विटामिन-सी युक्त आहार लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक श्रीमती नीतू दांगी एवं डॉ. शांता अहिरवार (एनएसएस सह-प्रभारी) ने किया। अंत में एनसीसी अधिकारी डॉ. विनीता प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।

एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें