वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

उज्जैन में बनेगा वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कन्सल्टेंट फर्म के साथ समीक्षा बैठक !

Mohan Yadav, CM Mohan Yadav, Ujjain News, Wildlife Rescue Center, Vanya Jeev Kendra, Madhya Pradesh News, Wildlife Tourism MP, Ujjain Wildlife Center, Jabalpur Wildlife Center, MP Government, Samatva Bhavan Meeting, Forest Tourism MP, MP Latest News, Mohan Yadav Meeting, Wildlife Conservation MP
Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने निवास स्थित समत्व भवन में उज्जैन में प्रस्तावित वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर के निर्माण के संबंध में नियुक्त कन्सल्टेंट फर्म के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की रूपरेखा, निर्माण प्रक्रिया, सुविधाओं तथा क्रियान्वयन की समयसीमा पर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की जैव विविधता, वन संपदा और वन्य जीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वन्य जीव केन्द्रों की स्थापना की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उज्जैन और जबलपुर में वन्य जीव केन्द्र सह रेस्क्यू सेंटर विकसित किए जा रहे हैं, जहाँ घायल, बीमार अथवा संकटग्रस्त वन्य जीवों का उपचार, संरक्षण और पुनर्वास किया जाएगा। इन केन्द्रों के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी, साथ ही वन्य पर्यटन को भी नया आयाम प्राप्त होगा।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

बैठक में विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तावित ढांचे, रेस्क्यू व्यवस्थाओं, पशु चिकित्सा सुविधाओं तथा पर्यटकों के लिए विकसित की जाने वाली आधारभूत संरचना का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परियोजना को गुणवत्तापूर्ण, पर्यावरण अनुकूल तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे केन्द्र न केवल वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, बल्कि जनजागरूकता बढ़ाने और वन्य पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें