वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे एपिसोड में छात्रों से किया संवाद, असम के विद्यार्थियों ने पूछे सवाल !

परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम नरेंद्र मोदी
Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में देश के विभिन्न राज्यों के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़े तनाव, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में असम सहित कई राज्यों के छात्रों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछे।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

संवाद के दौरान असम के छात्रों ने परीक्षा की तैयारी के दौरान होने वाले मानसिक दबाव, पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन तथा असफलता के डर जैसे मुद्दे उठाए। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को सकारात्मक सोच रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है। छात्रों को अंकों के दबाव से मुक्त होकर ज्ञान अर्जन पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाने का आग्रह किया।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

✖

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कर परीक्षा को उत्सव की तरह लेने का संदेश देना है।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें