विदिशा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख 50 हजार बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ, शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाट पिपरिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध गांजा लेकर विक्रय हेतु बैठा है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम घाट पिपरिया के पास खेत किनारे रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति पीले रंग की प्लास्टिक बोरी के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 7 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. चरन सिंह जादौन (उम्र 53 वर्ष) निवासी गणेशपुरा, थाना कोतवाली विदिशा के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 104/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, सउनि. मुकेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक अमित सक्सेना, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र खटीक, आरक्षक नवरत्न, आरक्षक सुनील भील एवं आरक्षक विजय सावरकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








