विदिशा। सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (SATI) विदिशा में विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा शासकीय खरीद प्रक्रिया विषय पर एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रायोजक ऑफिस ऑफ द डेवलपमेंट कमिश्नर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार रहे, जबकि आयोजन उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में स्वरोजगार की भावना विकसित करना, एमएसएमई से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना तथा शासकीय खरीद प्रक्रिया में विक्रेता के रूप में भागीदारी के तरीकों की जानकारी देना रहा।
प्रशिक्षण सत्र में स्वरोजगार के महत्व, Msme Registretion, स्टार्टअप पंजीयन, विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा जेम (GeM) पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार वे शासन की खरीद प्रणाली से जुड़कर अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीमती जयंती कुमारी, सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र; सतीश पवार, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसएटीआई; तथा सुश्री रितु साहू, सहायक प्रबंधक एवं जिला समन्वयक, सेडमैप विदिशा ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर डॉ. वाय.के. जैन, डायरेक्टर एसएटीआई; डॉ. आलोक जैन, डीन एकेडमिक; डॉ. कनक सक्सेना, एचओडी (सीएसई); डॉ. सुनील जोशी तथा दिव्य ऋषि साहू, असिस्टेंट प्रोफेसर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन दिनेश कुमार गावड़े, जिला समन्वयक, सेडमैप विदिशा द्वारा किया गया।








