वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विदिशा पुलिस की मानवीय पहल : महाराष्ट्र से रेस्क्यू कर विदिशा लाई गईं 5 महिला मजदूरों को दिलाई आज़ादी !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

डिजिटल डेस्क विदिशा। विदिशा पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र ले जाकर फंसाई गई 5 महिला मजदूरों को सकुशल मुक्त कराकर उनके गृह जिले वापस लाने में सफलता हासिल की है। महिलाओं के साथ गए 4 नाबालिग बच्चे भी सुरक्षित वापस लाए गए।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुआखेड़ी थाना गुलाबगंज एवं ग्राम रुसल्ली थाना करारिया क्षेत्र की महिला मजदूरों को एक ठेकेदार द्वारा काम दिलाने के बहाने महाराष्ट्र के बीड एवं सोलापुर क्षेत्र ले जाया गया था। वहां उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। न तो पूरी मजदूरी दी जा रही थी और न ही उन्हें वापस गांव लौटने दिया जा रहा था।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और तत्काल पतारसी शुरू की। पूरे घटनाक्रम से पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

दोनों राज्यों की पुलिस के संयुक्त प्रयासों से संबंधित थानों के सहयोग से महिलाओं को बीड जिले से सुरक्षित मुक्त कराया गया। सभी मजदूर महिलाओं को सकुशल विदिशा लाया गया, जहां उनके कथन दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच की जा रही है।

महिलाओं की सुरक्षित घर वापसी पर परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों ने विदिशा पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि विदिशा पुलिस श्रमिकों एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें