वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विदिशा नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा, पार्षद प्रतिनिधि ने लगाये जातिसूचक टिप्पणी के आरोप !

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email

विदिशा। नगर पालिका परिषद विदिशा की आयोजित बैठक उस समय विवादों में घिर गई जब बैठक के दौरान पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि शहर के विकास कार्यों, डीजल-पेट्रोल व्यय तथा नए वाहनों की खरीदी जैसे मुद्दों पर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान कुछ बिंदुओं को लेकर पार्षदों ने अपनी-अपनी आपत्तियां और सुझाव रखे।

विज्ञापन
✖ Close
Advertisement

बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार बहस बढ़ते-बढ़ते तीखी नोकझोंक में बदल गई। इस मामले में पार्षद प्रतिनिधि कमलेश अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीपक कुशवाह द्वारा CMO से बदतमीजी की गई, जिसे रोकने का उन्होंने प्रयास किया। पार्षद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सक्सेना एंव कमलेश अहिरवार की तीखी नौक झौक में कमलेश अहिरवार ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई तथा जातिसूचक गालियां दी गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बहस के दौरान कार्रवाई की बात उठने पर आत्महत्या करने जैसी धमकी भी दी गई।

हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत पुष्टि सामने नहीं आई है। नगर पालिका प्रशासन एवं संबंधित पक्षों की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है। बैठक में हुए इस हंगामे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

×

विज्ञापन के लिए संपर्क करे
Call / WhatsApp - 9826291862

Paytm 2026 Super Cashback Offer 💰

₹1000 तक Guaranteed Cashback पाएं

UPI से Internet Slow होने पर भी Payment Successful ✔️

भारत का सबसे भरोसेमंद — No.1 Payment App 🇮🇳

Facebook
Share
WhatsApp
Telegram
Email
और पढ़ें
और पढ़ें